फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर चाचा-भतीजे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ठाकुरान मोहल्ले में घर में घुसकर चाचा-भतीजे के साथ लाठी-डंडों व हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने घटना में पांच नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठाकुरान मोहल्ले में राजेश भाटी परिवार के साथ रहते हैं। वो 3 मई की देर शाम अपने घर पर थे। तभी गौतमपुरी मोहल्ले के सतीश, रिंकू, बंटी, डल्लू, यतीस तथा 10 अज्ञात युवक जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों, तलवार, चाकू और हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने से जमीन पर गिर गए। राजेश भाटी के साथ भी जमकर मारपीट की गई। आसपास के लोग घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें