ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में मुर्शदपुर स्थित एक मोबाइल कंपनी के पास बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया है। आरोप है कि रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों ने डंडों से तीन कर्मचारियों की पिटाई कर दी। दनकौर निवासी मनीष, शिवा और राहुल कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। बुधवार रात 8:30 बजे जब तीनों बाइक पर सवार होकर कंपनी में ड्यूटी करने पहुंचे थे। कंपनी के बाहर पार्किंग में बाइक खड़ी कर अंदर जाने लगे तो वहां गन्ने के जूस आदि की रेहड़ी लगाने वाले छह युवकों ने उनके साथ बाइक खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने तीनों पर डंडों से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। ब्यूरो