फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक में मारी टक्कर, फिर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता वंदना वाटिका कॉलोनी में सड़क हादसे के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। गांव तिलपता निवासी बनी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चाचा का लड़का उमेश कुमार 4 अक्तूबर की सुबह अपने दोस्त सुरजीत पाल के साथ बाइक से कंपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार से चार युवक उतरे। जिनमें से एक की पहचान इंदर के रूप में हुई है। आरोप है कि कि चारों ने उमेश और उसके साथी को बुरी तरह से पीटा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें