नोएडा। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास पुराने विवाद में दुकानदार ने दो बहनों के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक सोनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन निवासी शीतल शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि दो अगस्त को शाम साढ़े चार बजे के करीब वह बड़ी बहन गार्गी के साथ खरीदारी करने के लिए अट्टा बाजार आई थीं। दोनों जैसे ही सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास पहुंची तभी वहां सोनू फैशन के नाम से दुकान चलाने वाला सोनू आ गया और पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज करने लगा। बीच सड़क हंगामा करने का जब दोनों महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी दोनों बहनों के साथ मारपीट कर दी। ब्यूरो