फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करवा चौथ को लेकर सजने लगीं बाजारें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आने पर क्षेत्र की बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों में उत्साह दिखाई दे रहा है। जेवर, रबूपुरा और दनकौर के साथ बिलासपुर की बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन पूजा और शृंगार का विशेष महत्व होता है। ऐसे में महिलाएं जरूरी सामान की खरीदारी करने की तैयारी कर रही हैं। बाजारों में कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी, पूजा सामग्री और शृंगार से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें