रबूपुरा (संवाद)। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। मुख्य बाजार, नया बाजार समेत अन्य स्थानों पर विभिन्न आकार और रूप की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। विक्रेता वीरेंद्र गर्ग, अरविंद शर्मा और हेमंत मित्तल ने बताया कि बिक्री के लिए दिल्ली, आगरा, मथुरा और अन्य जनपदों से प्रतिमाएं मंगाई गई हैं। क्षेत्र में 14 सितंबर से पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।सीताराम मंदिर मोहल्ला निवासी बृजेश वर्मा ने बताया कि मोहल्ले में पिछले कई वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। इस बार भी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।