फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी इधर उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के कई एसएचओ सहित पुलिसकर्मियों को इधर उधर किया गया है। एसपी संगीता कालिया ने जिले के पांच थानों के एसएचओ में फेरबदल कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। नूंह सदर थाना एसएचओ महेंद्र सिंह को पुन्हाना थाना एसएचओ लगाया है। पुन्हाना थाना एसएचओ जीतेंद्र को ट्रैफिक थाना एसएचओ लगाया है। पिनगवां थाना एसएचओ शमशुद्दीन को नूंह सदर थाना एसएचओ लगाया है। ट्रैफिक थाना एसएचओ कुलदीप को रोजकामेव थाना एसएचओ लगाया है। रोजकामेव थाना एसएचओ चंद्रभान को पिनगवां थाना एसएचओ लगाया है। इनके अलावा एसआई हादी खान को नूंह सिटी थाना, एसआई रमेश कुमार को नूंह सीआईए, एएसआई यादराम को पुन्हाना थाना, एएसआई बलबीर को रोजकामेव थाना, एएसआई अरविंद को नगीना थाना, हवलदार सुनील कुमार को फिरोजपुर झिरका थाना व सिपाही धर्मेंद्र को पिनगवां थाना में तैनात किया है। सोमवार को जारी लिस्ट के बाद सभी अपनी नई तैनाती की तैयारी में लग गए हैं। एसपी संगीता कालिया ने सभी थाना एसएचओ व पुलिसकर्मियों को ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें