फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से कई जगह जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शनिवार शाम को तेज बारिश से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर जाने वाली सड़क पर वाहन रेंगते रहे। इसी तरह सेक्टर-59 से 62 की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति रही। पर्थला गोल चक्कर पर भी ट्रैफिक फंसा। यहां पर ग्रेनो वेस्ट की तरफ जाने वाले वाहन जाम में फंसे। सेक्टर-15 से 18 मेट्रो स्टेशन को जाने वाली सड़क पर भी जाम की स्थिति रही। नोएडा एलिवेटेड रोड से सेक्टर-61 की तरफ उतरने वाला ट्रैफिक में लोग फंसे रहे। सेक्टर-12-22 से सेक्टर-56 टी प्वाइंट के बीच शाम को जाम की काफी देर जाम रहा। सेक्टर-60, सेक्टर-12-22-56 तिराहा, झुंडपुरा चौकी चौराहा, उद्योग मार्ग, सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के सामने, सेक्टर-62 मॉडल टाउन अंडरपास जाने वाली सड़क समेत अन्य जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें