फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दिन मनु गंडास ने हासिल की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दिन मनु गंडास ने हासिल की बढ़त
- नोएडा गोल्फ कोर्स में पहले भी दो बार विजेता का खिताब हासिल कर चुके हैं मनु गंडास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-38 स्थित नोएडा गोल्फ कोर्स में आयोजित प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया पीजीटीआई की दिल्ली एनसीआर ओपन चैंपियनशिप में तीसरे दिन गुरुग्राम के मनु गंडास ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने तीसरे राउंड में छह अंडर खेलते हुए दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और कुल 13 अंडर के साथ 203 अंक हासिल किया। दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन के खेल में उनका बढि़या प्रदर्शन रहा। इसी तरह से मैसूर के यश चंद्र ने (71-64-69) तीन ओवर नाइट खेलकर 69 अंक हासिल किए और दूसरे दिन के मुकाबले 12 अंडर खेलते हुए 204 अंक हासिल किए। इसी तरह से वीर अहलावत, अंगद चीमा, नोएडा के विक्रांत चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूर्व चैंपियन गौरव प्रताप सिंह तीसरे दिन 15वें स्थान पर रहे। साल 2022 के टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग चैंपियन मनु गंडास ने दिन की शुरुआत लीड के शॉट खेलकर की। बेहतरीन शॉट और चिपिंग ने उन्हें चार मौकों पर पांच फीट के दायरे में खेलने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें