नोएडा। यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बरौला निवासी मानसी बेसोया को शुक्रवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मानसी को पुष्प गुच्छ, शाल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। महासभा के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन खादी ग्राम उद्योग डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि मानसी के दादा चंद्रभान बेसोया बीएसएफ में डीसीपी पद पर रहकर देश सेवा कर चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, जलकेश बाबूजी, सुभाष, मास्टर भूपेंद्र कसाना, चरण सिंह भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो