फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दौड़ेंगीं मनोरमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की एथलीट मनोरमा भाटी ने राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रतियोगिता में पहले दिन 80 मीटर बाधा दौड़ में खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। एथलीट मंगलवार को सेमीफाइनल में खेलेंगी। मध्य प्रदेश में 4 दिसंबर तक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के एथलेटिक्स स्पर्धा में ग्रेटर नोएडा के अजायबपुर स्थित किसान मजदूर इंटर विद्यालय की एथलीट मनोरमा भाटी अंडर-14 कैटेगरी की 80 मीटर बाधा दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। एथलीट मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश के लिए दौड़ लगाएंगी। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी नागर और सोनू भाटी की देखरेख में बाधा दौड़ के गुर सीखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें