फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटपड़गंज में पेयजल समस्या पर जेल से मनीष सिसोदिया ने भेजा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जल मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को संदेश भेजा है। इस पर सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज विधानसभा के निवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को इलाके में जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
जल मंत्री ने इलाके में सालों पुराने यूजीआर के पंप मोटर बदलने और मंडावली अमोनिया प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से मनीष सिसोदिया के कार्यालय में पानी की आपूर्ति की शिकायत आ रही थीं। इन समस्याओं को मंत्री तक पहुंचाया गया था। जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पटपड़गंज विधानसभा में मंडावली यूजीआर नंबर-1 और मंडावली नंबर -2 यूजीआर के जरिए पानी की सप्लाई होती है। इसमें पानी का स्तर 14 फीट तक होना चाहिए, लेकिन यह 10-11 फीट पर पहुंच गया है। इसी वजह से विधानसभा के अंतिम छोर वाले इलाकों में पानी की सुचारू सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पटपड़गंज गांव, शशि गार्डन क्लस्टर, पांडव नगर, आचार्य निकेतन, मंडावली व पूर्व विनोद नगर का हिस्सा और पश्चिम विनोद नगर के कुछ हिस्से में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा यूजीआर में पंप मोटर (पानी को पंप करने वाली मोटर) काफी पुरानी हो गई है। ऐसे में मोटर पंप प्रेशर से पानी को पंप करने में असमर्थ है। बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने जल मंत्री से मंडावली में जेडआरओ की लापरवाही को लेकर भी शिकायत की। इस पर जल मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेडआरओ को शो कॉज नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें