नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) 5 व 6 जुलाई को चाणक्यपुरी स्थित पालिका सेवा अधिकारी संस्थान (पीएसओआई) में वाइब्रेंट आम महोत्सव आयोजित करेगी। महोत्सव में शाम चार बजे से रात नौ बजे तक प्रवेश मिलेगा। एनडीएमसी का कहना है कि महोत्सव आम प्रेमियों को देशभर से लाई गई दर्जनों किस्मों के आमों का स्वाद लेने और खरीदने का मौका देगा। इसके अलावा आम से बने उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। एनडीएमसी ने आम उत्पादकों, सहकारी समितियों और विक्रेताओं को महोत्सव में भाग लेने के लिए एक जुलाई तक ईमेल भेजने का आग्रह किया है। चयनित प्रतिभागियों को निशुल्क स्टॉल और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ब्यूरो