ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-145 स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने साल में 100 घंटे सफाई के लिए देने की शपथ दिलाई। प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी को 100 लोगों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य सौंपा। उन्होंने सप्ताह में न्यूनतम दो घंटे सफाई के लिए समय निकालने की भी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सिर्फ राजनैतिक आजादी नहीं, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित भारत की कल्पना भी थी। सभी का कर्तव्य बनता है कि गंदगी को दूर कर महात्मा गांधी के सपनों को साकार करते हुए भारत माता की सेवा करें। इस मौके पर ओपी बीडी, शोभित भटनागर, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो