नोएडा। युवक ने कंपनी के मैनेजर समेत उसके सहयोगियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। आईसीसीएस कंपनी में
नौकरी करने वाले सुमित यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात फरवरी को वह साथी अभिषेक और यश के साथ खड़े थे। तभी कंपनी के मैनेजर रोहित चौधरी सहयोगी अनमोल, प्रिंस और सौरव के साथ आया। सभी लाठी और डंडे से लैस थे। चारों ने सुमित और उसके साथियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो