साढू पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
दनकौर संवाद। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने वाले उसके साढू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अस्तौली गांव निवासी मोहित की ससुराल बुलंदशहर जिले के आलमनगर गांव में है। 8 मार्च को मोहित अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां किसी बात को लेकर अपने बुलंदशहर निवासी साढू गौरव से बहस हो गई। 11 मार्च को आरोपी गौरव ने अपने तीन साथियों के साथ दनकौर क्षेत्र के चीती गांव के पास पहुंचकर मोहित पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। कोतवाली प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।