फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय शूटर खिलाड़ी की कार को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शूटर खिलाड़ी शिवम ठाकुर की कार को टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक सिंह (20) के रूप में हुई है। वादी और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। घटना वाले दिन आरोपी अपनी कार से बहन, मां और पत्नी के साथ घर लौट रहा था। बीती चार फरवरी को शिवम की कार को बोलेरो ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई थी। शिवम ने पुलिस को घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिवम ने आरोपी पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की वारदात से इन्कार किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें