दादरी। नगर में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के कानों के कुंडल व रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम कस्बा पुलिस चौकी के सामने घटित हुई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार नगर के बागवालान निवासी पुष्पा चौहान परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार शाम को वह अपनी बहन को दादरी रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ने आई थीं। दादरी तिराहे पर कस्बा चौकी के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदकर वापस लौट रही थी । तभी एक युवक उसके पास पहुंचा। नशीली पदार्थ सुंघाकर कर बेहोश कर दिया। घर जाते समय जीटी रोड पर उसके फोन पर घंटी आई। सुनने के लिए फोन उठाया तब उसे चेतना आई। देखा तो कानों के दोनों कुंडल व हाथों के दोनों सोने की अंगूठी गायब थी। कस्बा चौकी प्रभारी सुरेश चन्द शर्मा का कहना कि घटना संज्ञान में है। संवाद