फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगी न्याय की उम्मीद: ऑनलाइन ऑडर किया मोबाइल, बॉक्स में मिली LED लाइट; ना वेबसाइट ने मदद की न पुलिस ने दिया साथ

Tue, 22 Aug 2023 10:36 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

 संदीप ने कंपनी के कस्टमर केयर और ईमेल से कंपनी से की, उसे मोबाइल भेजने का आश्वासन दिया गया। लेकिन काफी दिन तक मोबाइल नहीं मिला। 
विज्ञापन
फोन के बॉक्स में निकली एलईडी लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में रहने वाला संदीप कुमार ऑनलाइन मोबाइल मंगाकर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। आरोप है कि उसे मोबाइल की जगह एलईडी लाइट भेज दी गई। कस्टमर केयर से शिकायत व संबंधित कंपनी को ईमेल करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर में रोजा जलालपुर गांव के संदीप ने कहा है कि उसने 24 सितंबर 2022 को अमेजन डॉट इन से ऑनलाइन 14999 रुपये में मोबाइल ऑर्डर किया था। इसका भुगतान उन्होंने क्रेडिट कार्ड से किया था। 

कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय मोबाइल की डिलीवरी पार्सल लेकर उनके पास पहुंचा। उन्होंने पार्सल खोलते समय इसकी वीडियो बनाई। पार्सल में मोबाइल की जगह एलईडी लाइट निकली। इसकी शिकायत संदीप ने कंपनी के कस्टमर केयर और ईमेल से कंपनी से की, उसे मोबाइल भेजने का आश्वासन दिया गया। लेकिन काफी दिन तक मोबाइल नहीं मिला। 
विज्ञापन

इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर अमेजन डॉट इन और सेवेक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लि. मैसर्स नाहर लॉजिस्टिक्स पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें