दादरी। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धूम मानिकपुर निवासी जीया लाल ने बताया कि उनके भाई नारायण दास आठ नवंबर को शाम के समय घर से बाजार जा रहे थे। तभी एक स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।