फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होटल में मृत अवस्था में मिला शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। छिजारसी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरे 45 वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की रात को सूचना मिली कि ग्रैंड होटल में कटिहार बिहार के रहने वाले 45 वर्षीय विकास रुके हुए थे। उनका दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुल रहा था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोल कर देखा तो विकास अपने बेड पर मृत अवस्था में पड़े हैं। उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें