दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसा दादरी रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार करते हुए है। शख्स गाजियाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।