फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाता शख्स दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बैटरी रिक्शा बरामद कर रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 16 सितंबर को आरपीएफ दादरी रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान बुलंदशहर के तिमरपुर गांव निवासी लीलेश कुमार खुलेआम गंदगी फैला रहा था। उसे पकड़ कर गहन पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने उसे पकड़ कर कोतवाली ले आई। वहां पर रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें