नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस ने चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने और उस मोबाइल से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल और चाकू बरामद किया गया है। इसके खिलाफ कोतवाली फेज टू में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी लोकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल छीन लेता है और उस मोबाइल से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर लेता है। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। ब्यूरो