फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। उसी मकान में शाहजहांपुर का इरफान भी रहता है। आरोप है कि नौ अगस्त को जब घर पर कोई नहीं था तब इरफान ने किशोरी को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी ने बताया कि विरोध करने पर उसने कमरे की लाइट बंद कर दी और मुंह को दबा लिया। शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इरफान और उसके परिवार के अन्य सदस्य अब किशोरी पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहे हैं। पुलिस ने शिकायत आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें