फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक पर सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके साथ एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। आरोप है कि दोनों चोरी के चार मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय लाला उर्फ एलिएन निवासी बुलंदशहर अनूपशहर के रूप में हुई है। ओमेक्स गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान दोनों को रोका गया तो बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। शक होने पर उनकी तलाशी ली तो चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोप है कि दोनों तिलपता गांव में रहकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।पुलिस ने पूछताछ के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें