तावडू। नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अपनी बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा सकता है। पिता ने रिपोर्ट में कहा कि 4 सितंबर की रात उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। उन्होंने खोज शुरू की तो पता चला कि तावड़ू का ही निवासी दूसरे धर्म का एक युवक उसे प्रेमजाल में फंसाकर ले गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी घर से 50 हजार रुपये नकद और डेढ़ तोला सोना भी ले गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। उन्होंने अपनी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की भी आशंका जताई है।