फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मॉल कर्मचारी की ईंट से कुचल कर हत्या, प्लॉट में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 01 Jan 2023 04:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
मॉल कर्मचारी की ईंट से कुचल कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी-दिल्ली के बॉर्डर पर एक मॉल कर्मचारी की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव एक प्लॉट में पड़ा मिला। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल दिल्ली का है। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 21 साल के प्रवीण यादव नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटनास्थल के पास से पुलिस को एक शराब की बोतल, छेनी और हथौड़ा बरामद हुआ है, पुलिस आशंका जता रही है कि नए साल के जश्न मनाने के दौरान आरोपियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 

रविवार सुबह खबर मिलने के बाद गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवक खोड़ा कॉलोनी सुभाष पार्क इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। इसके परिवार में माता-पिता एक बहन और भाई है। यह मोहन नगर के एक मॉल में सुपरवाइजर की नौकरी करता था।

विज्ञापन

 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें