दादरी(संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच से एक पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को ट्रेन से उतारकर कोतवाली ले जाया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन संख्या-64152 के महिला कोच में आरपीएफ ने जांच के दौरान आरोपी को पकड़ा। उसे मुचलके पर छोड़ा दिया गया।