फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-बस सेवा में प्रमुख मार्ग शामिल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर में सिटी ई-बस सेवा के रूटों में अधिक यात्री संख्या वाले मार्ग शामिल नहीं हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और वे ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर हैं। लंबे समय से प्रमुख रूटों पर सिटी बसों के संचालन की मांग है। ईकोटेक, साइट-4, साइट-C और कासना औद्योगिक क्षेत्र में लाखों कर्मचारी अलीगढ़, एटा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, दादरी, एनटीपीसी, गाजियाबाद और दनकौर जैसे क्षेत्रों से आते हैं। सुबह 7 से 10 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक सिकंदराबाद-कासना–परी चौक–कुलेसरा–नोएडा, दादरी-सूरजपुर व कासना–परी चौक–सूरजपुर–गाजियाबाद जैसे प्रमुख रूटों पर भारी भीड़ रहती है। इन मार्गों पर रोडवेज या सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं है, केवल ऑटो संचालित होते हैं। एक्टिव सिटीजन टीम के आलोक सिंह ने औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ई-बसों के संचालन की मांग की। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम समीना अंजुम ने बताया कि स्थानीय मांगों की जानकारी अधिकारियों को भेजी जा रही है, जिन पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें