फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रमुख सड़के बनेगी मॉडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर की प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन पर सड़क सुरक्षा, फुटपाथ, ड्रेनेज, सुगम यातायात और सुंदरीकरण पर विशेष जोर रहेगा। अट्टा चौराहे से सेक्टर-18, हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर-51-52 अंडरपास, बॉटेनिकल गार्डन से न्यू अशोक नगर और सेक्टर-62 की प्रमुख सड़कें इसमें शामिल हैं। बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रीति जयसवाल ने वर्क सर्किल-1 से 5 के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सफाई व्यवस्था, स्वच्छ सर्वेक्षण में छठी रैंकिंग, एलिवेटेड रोड और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति भी परखी गई। अधिकारियों को जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें