नोएडा सेक्टर 80 स्थित डी33 पैक्टो एनर्जी सिस्टम फैक्टरी में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। गनीमत रही कि आगजनी के वक्त कोई कर्मचारी फैक्टरी नहीं आया था। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने मौका रहते ही आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।