मुरादनगर। ओम सन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स अकादमी क्रीड़ास्थल पर इनहाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दसवीं व बारहवीं के छात्रों के बीच हुआ। निदेशक अनुराग गुप्ता व प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने बताया कि वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला कक्षा 10 के शेक्सपियर हाउस और कक्षा 12 के मैथिली शरण गुप्त हाउस के मध्य खेला गया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल खेल को चुस्ती-फुर्ती, एकाग्रता व टीम वर्क के गुणों का समन्वित रूप है। छात्रों में एकता व सौहार्द की भावना का विकास करने में खेलों की अहम् भूमिका होती है। पहला मैच 14-21 व दूसरा मैच 18-21 से कक्षा 12 के मैथिली शरण गुप्त हाउस ने असद के नेतृत्व में जीत लिया। विपक्षी टीम शेक्सपियर हाउस ने देवांश त्यागी के नेतृत्व में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोच गजेंद्र त्यागी व रमन शर्मा ने मैच को बड़े अनुशासन के साथ सम्पन्न कराया। प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने विजयी टीम को विजय प्राप्त करने की हार्दिक शुभकामना दीं। इस अवसर गजेंद्र त्यागी, रमन शर्मा, देवेन्द्र तोमर, अंकुर, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।