ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस सम्पूर्ण सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर बिल्डर व लोगों के बीच दूसरी बार होने वाली बैठक शुक्रवार को टल गई। प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन होना था,लेकिन प्राधिकरण की ओर से बैठक को टाल दिया गया है। एओए अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि अधिकारियों के नहीं होने के कारण बैठक नहीं हो पाई है। सूचना दी गई है कि जल्द मुद्दों को लेकर बैठक होगी और समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इरोस सम्पूर्ण सोसाइटी में बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर निवासियों से बोला जा रहा है, जिसका सभी लोग विरोध जता रहे हैं। ब्यूरो