फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओसी मिलने के बाद ही लिया जाए मेंटेनेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रैंडथम के खरीदारों ने एडवांस शुल्क लेने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रैंडथम व्यावसायिक परियोजना के खरीदारों ने मेंटेनेंस शुल्क देने से पहले ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) जारी करने की मांग की है। खरीदारों का कहना है कि परियोजना में सभी जरूरी सुविधाएं पूरी होने के बाद ही नियमित मेंटेनेंस लिया जाए। ग्रैंडथम ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि जरूरी सेवाओं के मेंटेनेंस का शुल्क देने में उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन तीन महीने का एडवांस मेंटेनेंस और अधिक शुल्क लेना उचित नहीं है। पहले सभी सुविधाएं पूरी की जाएं और इसके बाद नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था लागू हो। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि ओसी जारी होने के समय परियोजना में कितने काम पूरे थे। मामले को लेकर प्राधिकरण और बिल्डर के बीच बैठकें हो चुकी हैं। प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस भी दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर खरीदारों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें