फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलावा बांध कर स्कूल आने से मना करने पर भड़के एबीबीपी कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो14 स्कूल के बाहर नारेबाजी करते बीबीवीपी के पदा​धिकारी, कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बेवर। इटावा रोड स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र से स्कूल में कलावा बांधकर आने से मना कर दिया गया। जानकारी होने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता भड़क गए। स्कूल के बाहर नारेबाजी की, जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर कहा कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।कस्बा निवासी प्रिंस यादव इटावा रोड पर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रिंस हाथ में कलावा बांध कर स्कूल गया तो प्रधानाचार्य इस बात से नाराज हो गए। छात्र को जमकर फटकारा और स्कूल में कलावा बांध कर न आने की चेतावनी दे डाली। प्रिंस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा है, इस बारे में जब संगठन के पदाधिकारियों को बताया तो आक्रोश व्याप्त हो गया। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों का एक दल स्कूल जा पहुंचा। आरोप है कि पहले तो वहां उन्हें घंटों गेट पर ही रोके रखा गया। आरोप है कि जब प्रिंसीपल से मुलाकात हुई तो उन्होंने झिड़कते हुए कहा कि जो करना है कर लो। इसके बाद सभी को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता जिला विद्यालय निरीक्षक से बात की। संगठन के लोगों ने निर्णय लिया है कि दो दिन में उक्त मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस दौरान संगठन के विभाग सहसंयोजक प्रतीक मिश्रा, जिला सहसंयोजक विक्रम चौहान, नगर मंत्री प्रदीप पंडित, अमन यादव, अनमोल यादव, विधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें