फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुखार पीड़ित वृद्ध ने सैफई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी मरीजों की भीड़ रही। यहां 1322 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, शहर के निकटवर्ती गांव नवादा निवासी बुखार पीड़ित एक वृद्ध ने उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 28 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में पहुंचे। फिजीशियन कक्ष में 309 और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 177 मरीजों को उपचार दिया गया। शहर के निकटवर्ती गांव नवादा निवासी राजेंद्र सिंह (65) को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था परिजन ने बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी प्लेटलेट्स तेजी के साथ गिर रही थीं। गंभीर हालत देखते हुए बृहस्पतिवार की सुबह ही जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें