फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलएलबी छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलबी छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पांच अन्य आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, कोर्ट से सभी छह को दी जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। पारस टियरा सोसाइटी के फ्लैट में घुसकर एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के मुख्य आरोपी तनवीर अहमद को सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि बुधवार को कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को जमानत दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 29 अक्तूबर को छात्रा के फ्लैट में आयोजित कार्यक्रम में सहपाठी तनवीर अहमद निवासी कालकाजी एक्सटेंशन पहुंचा था। कार्यक्रम के दौरान किसी बात पर बहस हो गई थी। आरोप है कि दूसरे दिन आरोपी अपने दोस्तों के साथ छात्रा के फ्लैट पर पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। विरोध करने पर उसने छात्रा की बहन और भाई से भी हाथापाई की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुख्यारोपी तनवीर अहमद व पूर्व में गिरफ्तार किए गए पांच अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें