नोएडा (संवाद)। सेक्टर-93बी में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व रविवार रात संध्या भजन का आयोजन हुआ। यात्रा में भगवान महावीर के अहिंसा, प्रेम और समानता के संदेशों का प्रचार किया गया। जैन समाज के पदाधिकारियों ने मंदिर हेतु भूमि आवंटन की मांग भी दोहराई और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।