नोएडा (संवाद)। सेक्टर-110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) के क्रिकेट ग्राउंड पर महर्षि प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-5 11 फरवरी से शुरू होगा। इस 18 फरवरी तक चलने वाले इंटर-यूनिवर्सिटी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर के 16 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में महर्षि यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, गलगोटियास यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल, जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू), वेंकी कॉलेज (डीयू), बीपीआईटी दिल्ली सहित कई नामी संस्थान की टीमें हिस्सा ले रहे हैं।