फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसकी शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशांक सिंह, राष्ट्रवादी करणी सेवा के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर, डॉ. लोकेंद्र सिंह, शैंकी ठाकुर, किरन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें