रबूपुरा (संवाद)। श्री महाराजा अग्रसेन परिवार की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर मुख्य बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के अध्यक्ष गिल्लू गर्ग ने बताया, रविवार को शाम चार बजे दीप प्रज्ज्वलन व आरती, श्री राम महाराजा अग्रसेन संगोष्ठी, शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।