दादरी (संवाद)। दादरी में कूड़ा घर हटाओ संघर्ष समिति की ओर से 22 नवंबर को महापंचायत बुलाई गई है। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संघर्ष समिति के सदस्य श्याम सिंह भाटी एडवोकेट एवं वचन भाटी ने चितेरा गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में महापंचायत करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दादरी नगर पालिका के द्वारा चिटहेरा और नई बस्ती गांव के बीच में एक कूड़ा घर बना दिया है। कूड़े से उठने वाले बदबू से दोनों गांव के निवासी परेशान है। गांवों में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।