नोएडा (संवाद)। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी-2026) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। ग्रेटर नोएडा स्थित सीतासरम इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा नौवीं की छात्राओं समृद्धि और योगिता पाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में अनन्या और ताविशी, अर्ज और गार्गी तथा समृद्धि और योगिता पाल की टीम शामिल रही। वहीं, जूनियर वर्ग में अनन्या पाल और दिव्या तथा काश्वी और अवनी राजवंशी ने विज्ञान मॉडल और प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं को शिक्षिकाओं शालू कटारिया, सुमना विश्वास और संगीता सिंह ने मार्गदर्शन दिया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या छाया ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।