फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महागुन मॉडर्न को मिला बेस्ट सोसाइटी का अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी को दिल्ली-एनसीआर की तीन हजार सोसाइटियों में बेस्ट सोसाइटी का अवॉर्ड मिला है। यह अवार्ड माई गेट की ओर से दिल्ली स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया है। अवॉर्ड रिसीव करने वाले सोसाइटी के एओए सचिव वाईपी गुप्ता ने बताया कि इस अवॉर्ड के चुनाव के लिए सोसाइटी की हाउस कीपिंग, बागवानी, लिफ्ट का रखरखाव, इंजीनियरिंग उपकरणों का संचालन जैसे एसटीपी, डब्ल्यूटीपी, फायर एनओसी, लिफ्ट रजिस्ट्रेशन के साथ ही सोसाइटी का रखरखाव देखा गया था। सोसाइटी पिछले तीन महीने में तीन अवॉर्ड जीत चुकी है। सोसाइटी में 2700 फ्लैट और दुकानें हैं जिसमें करीब 14,000 लोग रहते हैं। वाईपी गुप्ता का दावा है कि यह नोएडा की यह पहली सोसाइटी है जहां 1,060 सीसीटीवी कैमरे विद कंट्रोल रूम लगे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें