नोएडा। लघु उद्योग भारती की ओर से सेक्टर 51 स्थित निजी लॉन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह प्रमुख रूप से मधुसूदन दादू को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में किया गया। जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जिलामंत्री संजय बत्रा व कोषाध्यक्ष सीए दिनेश चांडक ने मेरठ संभाग से आए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष रमन चावला व मेरठ संभाग के अध्यक्ष पवन सिंगल ने अपने संबोधन में संगठन के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान मधुसूदन दादू ने कहा कि वे लघु उद्योग भारती के माध्यम से एमएसएमई उद्यमियों के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर संभाग उप सचिव लाल बहादुर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह ,उपाध्यक्ष अमित गोयल, महासचिव सुभाष राणा, कोषाध्यक्ष आदेश शर्मा, ग्रेटर नोएडा इकाई अध्यक्ष ईशान अग्रवाल, महासचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, यूपीएसआईडी इकाई अध्यक्ष अंकुर जैन, महासचिव सतीश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।