फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से गिझौड़ गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर चलाया जा रहा है। इसके छठे दिन मंगलवार को यातायात व सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। रोड सेफ्टी सेल इंचार्ज कपिल कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से यह शपथ भी ली कि यह नियम अपने घर परिवार और पड़ोसियों को भी जाकर बताएंगे। उसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर ग्राम वासियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा दीक्षित ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें