दादरी (संवाद)। कलौंदा गांव में सरसों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। इसी उद्देश्य पर एमेटी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 40 किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इशस मौके पर किसानों को तिलहन तकनीकी मिशन को बढ़ावा देने के बारे में बताया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी डॉक्टर नीतू सिंह, सुखवीर, राजवीर, रविंद्र, वीरेंद्र, सुभाष, अशोक, हुकुम वीर समेत 40 किसानों ने भाग लिया।