भारतीय किसान यूनियन व्रिकांत गुट के राट्रीय अध्यक्ष व्रिकांत तोमर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष स
माछरा। भारतीय किसान यूनियन विक्रांत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत तोमर नंगलामल ने आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। विक्रांत तोमर ने कहा कि उनका संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण आस्था रखता है और किसानों के गन्ने का 30 रुपये प्रति क्विंटल रेट बढ़ाकर किसानों को उपज का भरपूर मूल्य दिया है। इस मौके पर बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों और संतों का पूरा सम्मान करती है।