फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-55 स्थित संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट इंडिया की ओर से मंगलवार को बच्चों के लिए विशेष कार्यशाला में पटियाला हाईकोर्ट की मीडिएटर जज ज्योति चतुर्वेदी ने बच्चों को करियर, कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से उनके पसंदीदा पेशों के बारे में चर्चा करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने को कहा।साथ ही पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया। सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रवीन चतुर्वेदी ने भी काउंसलिंग सत्र लेकर विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा शर्मा भी मौजूद रहीं।